जानें आज अपने शहर के मौसम का हाल, झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार

झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कमजोर मानसून के बीच राजधानी रांची सहित राज्‍य के अलग अलग इलाकों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे तक की बारिश हो रही है। शनिवार को भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। राजधानी उमस महसूस हो रही है।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 07:36 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 07:36 AM (IST)
जानें आज अपने शहर के मौसम का हाल, झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार
झारखंड में मानसून की स्थिति कमजोर हो रही है।

रांची,जासं। राजधानी रांची में शनिवार की सुबह आसमान में हल्के बादल देखने को मिल रहे हैं। लोगों को सुबह से ही उमस महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में आज भी मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि इस बीच राज्य के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। झारखंड में पिछले एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से मानसून कमजोर रहा है। ऐसे में राज्य में वर्षा आधारित कृषि पर बड़ा असर पड़ा है। बिरसा कृषि विवि के कृषि मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में भले ही औसत बारिश का स्तर सामान्य हो मगर फिर भी राज्य में कई जिलों में 40 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। वहीं कुछ जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से 50 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है। राज्य में सबसे कम बारिश गुमला में 40 प्रतिशत कम हुई है। वहीं लोहरदगा में सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। ऐसे में राज्य में वर्षा आधारित कृषि प्रभावित हुई है।

आज के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि कमजोर मानसून के बीच उत्तरी, पश्चिमी और मध्य जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। राजधानी रांची में मौसम सामान्य रहेगा। दिन में बादल छाए रहेगें। वहीं शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून की स्थिति कमजोर रही। हालांकि राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश हजारीबाग में 75मिमी दर्ज की गयी। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान देवघर में 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी