Jharkhand Weather Update: 24 घंटे में सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरा तापमान, 14 से साफ होगा आसमान

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में रविवार को आसमान में बादल रहने के आसार हैं। तेज हवा व गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग की माने आगामी 13 मई तक मौसम का मिजाज कमोवेश यथावत बना रहेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:04 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:05 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: 24 घंटे में सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरा तापमान, 14 से साफ होगा आसमान
Jharkhand Weather Update: 24 घंटे में तीन डिग्री तक गिरा तापमान। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में रविवार को आसमान में बादल रहने के आसार हैं। तेज हवा व गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग की माने आगामी 13 मई तक मौसम का मिजाज कमोवेश यथावत बना रहेगा। आगामी 14 मई से आसमान साफ हो सकता है। अगले एक हफ्ते अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच कायम रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यह 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। यह 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में बारिश 2.2 एमएम रही। हवा में आद्रता अधिकतम 72 फीसद व न्यूनतम 52 फीसद दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि     न्यूनतम तापमान  अधिकतम तापमान    मौसम

09-मई    20.0     34.0              आसमान में बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

10-मई    21.0     36.0              आसमान में रहेंगे बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

11-मई    22.0     37.0             आसमान में रहेंगे बादल, तेज हवा व गरज संभव

12-मई    21.0     38.0            आसमान में रहेंगे बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

13-मई    20.0     36.0            आसमान में रहेंगे बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

14-मई    22.0     37.0           आसमान रहेगा साफ

बिजली कटौती से लोग परेशान

मौसम में लगातार हवा, गरज और बारिश के बीच बिजली की कटौती जारी है। शहर के अधिकांश इलाकों में पूरे दिन में सात से आठ बार बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली विभाग की ओर से लगातार हालात सामान्य होने के दावे किए जा रहे हैं। इसके बावजूद आम उपभोक्ताओं को निर्वाध आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

chat bot
आपका साथी