Jharkhand Weather Update: सावन शुरू मगर झारखंड के 13 जिलों में सामान्य से कम बारिश, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

रविवार को राजधानी रांची में सुबह से सामान्य दर्जे के बादल दिख रहे हैं। हवा नहीं चलने और आद्रता का स्तर 93 प्रतिशत होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर बादल छाए रहेंगे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:40 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: सावन शुरू मगर झारखंड के 13 जिलों में सामान्य से कम बारिश, जाने अपने शहर के मौसम का हाल
Jharkhand Weather Update: सावन शुरू मगर झारखंड के 13 जिलों में सामान्य से कम बारिश। जागरण

रांची, जासं । रविवार को राजधानी रांची में सुबह से सामान्य दर्जे के बादल दिख रहे हैं। हवा नहीं चलने और आद्रता का स्तर 93 प्रतिशत होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही, दिन में एक से दो बार हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। मगर बड़ी बात ये है कि आज से सावन की शुरूआत हो रही है। मगर अभी तक राज्य के 13 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। राज्य में सबसे कम बारिश चतरा में रिकार्ड किया गया है। यहां सामान्य से 30 प्रतिशत कम बारिश रिकार्ड किया गया है। वहीं पाकुर में 26 और गुमला में 23प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि वर्तमान में झारखंड पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनता हुआ दिख रहा है। इसका प्रसार उत्तरी छत्तीसगढ़ और उडीसा तक है। इसके चक्रवातीय क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके कारण आने एक से दो दिनों में राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। इसके साथ ही विभिन्न जिलों के अलग-अलग इलाकों में सामान्य से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जाएगी। इस सिस्टम के 26 जुलाई से राज्य में सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि इसका आंशिक असर अभी से दिखेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बेहतर रही। राज्य में कई स्थान पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा के कोलेबीरा में 75.6 मिमी रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर      अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची              26.7                           22.6

जमशेदपुर      32.0                          25.4

मेदिनीनगर     30.8                           23.1

chat bot
आपका साथी