Jharkhand Weather Update: चार जिलों में सामान्य से कम बारिश, आज कमजोर रह सकता है मानसून

Jharkhand Weather Update Mausam Ki Jankari Hindi News उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसका असर झारखंड सहित पश्चिम बंगाल और ओड‍िशा पर देखने को मिल रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 08:16 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 08:22 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: चार जिलों में सामान्य से कम बारिश, आज कमजोर रह सकता है मानसून
Jharkhand Weather Update, Mausam Ki Jankari चार जिलों में सामान्‍य से कम बारिश हुई।

रांची, जासं। रविवार को राजधानी रांची में सुबह हल्की धूप के साथ आसमान में सामान्य रूप से हल्के बादल छाए हुए हैं। सुबह छह बजे के आसपास राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रह सकती है। हालांकि शाम तक कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वर्तमान में राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर पड़ रही है। राज्य के चार जिलों में पिछले एक सप्ताह में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

राज्य में सबसे कम बारिश गुमला में दर्ज की गई है। यहां सामान्य रूप से एक जून से ग्यारह जुलाई तक औसत 326.7 मिमी बारिश की जाती है। जबकि अभी तक 25 प्रतिशत कम 245.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यही हाल राज्य में चतरा, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम का है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसका असर झारखंड सहित पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर देखने को मिल रहा है।

इसके आने वाले दिनों में और गहरा होने की संभावना है। वहीं ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके आज चक्रवात के रूप में बदलने की संभावना है। इसके कारण भी राज्य के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून की स्थिति कमजोर रही है। राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है।

राज्य में सबसे ज्यादा बारिश राजधानी रांची में मात्र 14 मिमी रिकाॅर्ड की गई। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान भी राजधानी रांची में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची        30.0            22.5

जमशेदपुर    33.6            27.0

मेदिनीनगर    32.7            26.5

chat bot
आपका साथी