Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश, वज्रपात; 25 से बदलेगा मौसम

Jharkhand Weather Update Mausam Ki Jankari झारखंड में 104 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। 25 जून से बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। राज्य में सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 55.4 मिमी रिकाॅर्ड की गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:31 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:19 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश, वज्रपात; 25 से बदलेगा मौसम
Jharkhand Weather Update, Mausam Ki Jankari झारखंड में 104 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

रांची, जासं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 21 दिनों में मानसून की स्थिति अच्छी रही है। इसके कारण राज्य में करीब 104 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस समय अवधि में राज्य में 107.8 मिमी सामान्य बारिश रिकार्ड की जाती है। जबकि इस वर्ष एक जून से 21 जून तक 219.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है। राज्य में सर्वाधिक बारिश जामताड़ा में रिकार्ड की गयी है। जामताड़ा में वास्तविक वर्षापात 439.6 मिमी रिकार्ड किया गया है। जबकि इस अवधि में सामान्य रूप से 125 मिमी बारिश रिकार्ड की जाती है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बने चक्रवाती क्षेत्र का असर कम हो रहा है। इसे राज्य में बारिश में कमी देखने को मिल रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में 24 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है। राज्य के मौसम में 25 से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जा सकती है।

इस दौरान वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है। राजधानी रांती में दिन में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगें। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय रहा। इसके कारण विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। वहीं कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में  55.4 मिमी रिकार्ड की गयी। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान भी जमशेदपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची            33.2                21.7

जमशेदपुर        35.2                23.6

मेदिनीनगर        34.7                25.3

chat bot
आपका साथी