Jharkhand Weather Update: झारखंड के दक्षिणी जिलों में होगी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update Mosam Ki Jankari मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी बिहार पर बना एक कम दबाव का चक्रवर्ती क्षेत्र कमजोर पड़ रहा है। बीते दिनों राज्य में इसके कारण मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 08:29 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 08:32 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के दक्षिणी जिलों में होगी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Jharkhand Weather Update, Mosam Ki Jankari दक्षिणी बिहार पर बना एक कम दवाब का चक्रवर्ती क्षेत्र कमजोर पड़ रहा है।

रांची, जासं। शनिवार को राजधानी रांची में मौसम साफ है। सुबह से ही तेज धूप खिली है। इसके साथ ही करीब आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। हवा में नमी का स्तर 75 प्रतिशत तक होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि शाम में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

हालांकि विभाग के द्वारा इन इलाकों को लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राज्य के शेष जिलों में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी बिहार पर बना एक कम दबाव का चक्रवाती क्षेत्र कमजोर पड़ रहा है। बीते दिनों राज्य में इसके कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिला था। हालांकि इस दौरान देश में मानसून की स्थिति भी बेहतर बनी हुई है। वर्तमान में मानसून केरल से आगे बढ़ गया है।

इसके कारण दस जून के बाद से राज्य में प्री मानसून बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि अनुमान है कि राज्य में मानसून 15-18 जून के बीच दस्तक देगा। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 40 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 23.8 डिग्री सेल्सियल रिकाॅर्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची            34.5                24.2

जमशेदपुर    38.4                26.0

मेदिनीनगर    36.4                26.3

chat bot
आपका साथी