Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश, दिन में छाए रहेंगे बादल

Jharkhand Weather Forecast बगांल की खाड़ी में कम दबाव का चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। झारखंड में कहीं-कहीं मेघ गर्जन की भी संभावना है। इसके साथ ही तेज हवा चल सकती है। 16 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ेगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 07:34 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 03:36 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश, दिन में छाए रहेंगे बादल
Jharkhand Weather Forecast बगांल की खाड़ी में कम दबाव का चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में शुक्रवार को सुबह से आसमान में आंशिक बादल दिखाई दे रहे हैं। शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सुबह छह बजे शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत तक है। हवा नहीं चलने से लोगों को कनकनी से थोड़ी राहत मिली है। शहर के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज दिन में बादल छाए रहेंगे। रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार को दोपहर पश्चिम-उत्तर पश्चिम से गुजरता हुआ आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचा। इसका असर अगले तीन दिनों तक झारखंड में भी देखने को मिलेगा। शनिवार से राज्य के लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की होने संभावना है।

इन जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन की भी संभावना है। इसके साथ ही तेज हवा चल सकती है। इसके बाद 16 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची            27.2            14.8

जमशेदपुर        28.7            17.7

मेदिनीनगर        29.6            15.5

chat bot
आपका साथी