Jharkhand Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार, शाम से दिखेगा चक्रवात का असर

Jharkhand Weather Alert Hindi News राजधानी रांची में सुबह से धूप खिली है। सरायकेला और चाईबासा को छोड़कर शेष जिलों के लिए मौसम केंद्र के द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में मानसून की स्थिति सामान्‍य रही।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:42 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:18 PM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार, शाम से दिखेगा चक्रवात का असर
Jharkhand Weather Alert, Hindi News राजधानी रांची में सुबह से धूप खिली है।

रांची, जासं। शनिवार को राजधानी रांची में सुबह से तेज धूप खिली है। कई दिनों के बाद सुबह लोगों को लगातार जारी बारिश से राहत मिली है। आज सुबह रांची शहर में आर्द्रता का स्तर 87 प्रतिशत तक है। वहीं तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

शाम से दिखेगा चक्रवात का असर

म्यंमार में बने चक्रवात का असर शनिवार की शाम से राज्य में देखने को मिलेगा। यह बंगाल की खाड़ी से होते हुए ओड‍िशा के तटीय क्षेत्र से टकरा सकता है। इसके कारण राज्य के उत्तरी और मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। सरायकेला और चाईबासा को छोड़कर शेष जिलों के लिए मौसम केंद्र के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस चक्रवात का असर राज्य में 26 से 28 सितंबर तक देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य में मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है।

हालांकि 28 के बाद बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। वर्तमान में मानसून का टर्फ लाइन जमशेदपुर से होकर गुजर रहा है। राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा में 62.5 मिमी रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राज्य में गोड्डा में 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनमत तापमान चाईबासा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची            30.6                23.2

जमशेदपुर        33.7                24.6

मेदिनीनगर        33.2                24.7

chat bot
आपका साथी