Jharkhand Weather Alert: झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Jharkhand Weather Alert Mausam Ki Jankari आज शनिवार को राजधानी रांची में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही राज्य के कई जिलों में वज्रपात होगी। वर्तमान में राज्य के तीन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 08:17 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 10:08 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल
Jharkhand Weather Alert, Mausam Ki Jankari आज शनिवार को राजधानी रांची में हल्की बारिश हो सकती है।

रांची, जासं। शनिवार को सुबह राजधानी रांची का मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में हल्की बारिश के साथ धुंध भी देखने को मिल रही है। हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत होने के कारण रांची में धुंध का असर दिख रहा है। वहीं मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राजधानी रांची में हल्के से मध्यम दर्जे की एक से दो बार बारिश हो सकती है। साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है।

इसका असर झारखंड सहित पश्चिम बंगाल और ओड‍िशा पर देखने के लिए मिल रहा है। आने वाले दिनों में इसके और गहरा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार को मानसून के सामान्य रूप से सक्रिय रहने की संभावना है। इसके साथ ही, विभिन्न जिलों में भी शनिवार को मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकाॅर्ड की जा सकती है। वर्तमान में राज्य के तीन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

इसमें चतरा में 14 प्रतिशत, गुमला में 22 और पश्चिमी सिंहभूम में 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य में मानसून सक्रिय रहा है। इसके कारण राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रामगढ़ में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि राजधानी रांची में केवल बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकाॅर्ड किया गया है।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची            30.2                22.1

जमशेदपुर    32.8                25.8

मेदिनीनगर    31.8                24.2

chat bot
आपका साथी