Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

सोमवार को राजधानी रांची में सुबह से मध्यम दर्जे के बादल छाए हैं। इसके साथ ही आद्रता का स्तर 94 प्रतिशत तक बना हुआ है। राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सोमवार को विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 07:32 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 11:58 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश। जागरण

रांची, जासं। सोमवार को राजधानी रांची में सुबह से मध्यम दर्जे के बादल छाए हैं। इसके साथ ही आद्रता का स्तर 94 प्रतिशत तक बना हुआ है। राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावान भी है। राज्य में आठ जुलाई तक मौसम में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस बीच हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। रांची में भी सोमवार को मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की बारिश और वज्रपात की भी संभावना है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजस्थान में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना है। इसका टर्फ लाइन नागालैंड तक फैला हुआ है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने के लिए मिल रहा है। वहीं मौसम में परिवर्तन दस जुलाई के बाद देखने को मिल सकता है। 11-12 जुलाई को उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके 24 घंटे में ये गहरा हो जाएगा। इससे झारखंड समेत कई तटीय राज्य में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय रहा। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गड़वा में 42.2 मिमी रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रामगढ़ में 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान      न्यूनतम तापमान

रांची               28.6                          21.1

जमशेदपुर       35.1                          24.2

मेदिनीनगर       31.8                         24.6

chat bot
आपका साथी