Jharkhand Weather Update: अगले तीन दिनों तक पड़ेगी तेज गर्मी, जाने अपने शहर का हाल

राजधानी रांची में सोमवार को सुबह मौसम मुख्य रूप से साफ रहा। तेज धूप के साथ सुबह की शुरूआत हुई। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले तीन दिनों तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसमें कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 08:33 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 08:33 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: अगले तीन दिनों तक पड़ेगी तेज गर्मी, जाने अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: अगले तीन दिनों तक पड़ेगी तेज गर्मी, जाने अपने शहर का हाल। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची में सोमवार को सुबह मौसम मुख्य रूप से साफ रहा। तेज धूप के साथ सुबह की शुरूआत हुई। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले तीन दिनों तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसमें कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। वहीं सात अप्रैल की शाम में मौसम में हल्का बदलाव संभव है।

विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी पूर्वी और दक्षिणी जिले साहिबगंज, गोड्डा, पाकुर, दुमका, देवघर, तामतारा, गिरीडीह, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। इन जिलों में औसत अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया जा सकता है।

मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार रांची में आज तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि लोगों को शाम में हल्की हवा से थोड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र गंगा के मैदानी भाग में बन रहा है जो झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। इसका असर रविवार की शाम पलामू, गढ़वा सहित राज्य के दक्षिणी जिलों में देखने को मिला। वहीं पिछले 24 घंटें के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान और सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में रिकार्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची                      36.7                20.2

जमशेदपुर              39.1                22.8

मेदिनीनगर             39.4               16.8

chat bot
आपका साथी