Jharkhand Weather Update: झारखंड से गुजर रहा मानसून का टर्फ, आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

रांची में सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है। हल्की हवा और मंगलवार को हुई बारिश के कारण आज भी लोगों को उमस से आराम मिला है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून का एक टर्फ लाइन गंगानगर दिल्ली मेदिनीनगर से होते हुए गुजर रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 08:27 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 08:27 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड से गुजर रहा मानसून का टर्फ, आज इन जिलों में होगी भारी बारिश
Jharkhand Weather Update: झारखंड से गुजर रहा मानसून का टर्फ। जागरण

रांची, जासं। बुधवार को राजधानी रांची में सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है। हल्के दर्जे के बादल के साथ धूप निकली है। हल्की हवा और मंगलवार को हुई बारिश के कारण आज भी लोगों को उमस से आराम मिला है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून का एक टर्फ लाइन गंगानगर, दिल्ली, मेदिनीनगर से होते हुए गुजर रहा है। इसके कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है। बुधवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर, साहेबगंज, और पूर्वी सिंहभूम के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं राज्य के बाकि हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी। इसके साथ लगभग सभी जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है।

वहीं मंगलवार को रांची में लोग दिनभर गर्मी और उमस से परेशान रहे। शाम को लगभग एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। वहीं कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी। नालियां जाम रहने के कारण इलाके का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का मौसम अगले चार से पांच दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा था जो एक चक्रवातीय क्षेत्र में बदल गया है। जल्द ही इसका असर राज्य के मौसम पर दिखने लगेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दुमका में 84.4 मिमी रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 23 डिग्री सेल्सियल रिकार्ड किया गया।

शहर     अधिकतम तापमान           न्यूनतम तापमान

रांची            29.2                               23.7

जमशेदपुर    32.2                               25.0

मेदिनीनगर   31.7                               23.9

chat bot
आपका साथी