Jharkhand Weather Update: झारखंड से मानसून की वापसी शुरू, दुर्गा पूजा में इन इलाकों में हो सकती बारिश

Jharkhand Weather Update Jharkhand News मानसून का विड्रॉल लाइन मेदिनीनगर से गुजर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से सटे अंडमान समुद्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह चक्रवातीय क्षेत्र में परिवर्तित होगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 08:23 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 09:19 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड से मानसून की वापसी शुरू, दुर्गा पूजा में इन इलाकों में हो सकती बारिश
Jharkhand Weather Update, Jharkhand News मानसून का विड्रॉल लाइन मेदिनीनगर से गुजर रहा है।

रांची, जासं। रविवार को राजधानी रांची में सुबह से ही तेज धूप खिली है। इसके साथ ही हल्की हवा चल रही है। सुबह सात बजे शहर का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य से मानसून की वापसी शनिवार की दोपहर से शुरू हो गई है। मानसून का विड्रॉल लाइन इस वक्त मेदिनीनगर के ऊपर से गुजर रहा है। अगले तीन दिनों में पूरे राज्य से मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। इसके लिए राज्य में बेहतरीन स्थिति बन रही है।

हालांकि लौट रहा मानसून काफी कमजोर है। ऐसे में किसी प्रदेश में अभी भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजस्थान, गुजरात, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से सटे अंडमान समुद्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह चक्रवातीय क्षेत्र में परिवर्तित होगा।

इसके बाद चक्रवात के मार्क होकर पश्चिम उत्तर की तरफ बढ़कर दक्षिण ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसका असर देश के विभिन्न राज्यों में 13 अक्टूबर से देखने को मिलेगा। संभावना है कि इसके कारण 13 और 14 अक्टूबर को रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी। ऐसे में राज्य भर में दुर्गा पूजा की अष्टमी और नवमी को बारिश होने की संभावना है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जामताड़ा में 35 मिमी रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान देवघर में 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची        32.7            21.0

जमशेदपुर    36.0            24.4

मेदिनीनगर    32.8            23.3

chat bot
आपका साथी