Jharkhand Weather Update: 18 से न्यूनतम तापमान में फिर होगी बढ़ोतरी, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाके में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा वहीं दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। बाकि दिन मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि पश्चिमी हवाओं के कारण शाम और रात में थोड़ी कनकनी महसूस होगी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 08:17 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 08:17 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: 18 से न्यूनतम तापमान में फिर होगी बढ़ोतरी, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
18 से न्यूनतम तापमान में फिर होगी बढ़ोतरी। जागरण

रांची, जासं । मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी होनों की संभावना है। इस जिलों का न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके साथ ही राज्य के दक्षिणी जिलों पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला में न्यूनमत तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। राज्य में पश्मिमी विक्षोभ का असर फिर से सक्रिय हो रहा है। इससे मौसम में फिर से बदलाव आया है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाके में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा वहीं दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। बाकि दिन मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि पश्चिमी हवाओं के कारण शाम और रात में थोड़ी कनकनी महसूस होगी। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य का मौसम शुष्क रहा है। वहीं किसी प्रकार के सिनौप्टिक फीचर का असर राज्य के मौसम पर देखने को नहीं मिल रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा कांके (रांची एग्रो) में दर्ज की गयी। कांके का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रांची शहर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है।

बिरसा कृषि मौसम विभाग के द्वारा किसानों को सलाह दी गयी है कि इस बदलते मौसम में खेत की सिचाई करते रहें। वहीं गेंहू की फसल में प्रति एक 15 किलो यूरिया का छिड़काव करें। इसके साथ ही सब्जियों की खेती में भी किसान को सावधानी रखने की जरूरत है। इसमें भी समय समय पर खरपतवार का नियंत्रण करते हुए एक दिन बीच करके पटवन करें।

शहर            अधिकतम तापमान            न्यूनतम तापमान

रांची                 24.9                                   08.5

जमशेदपुर         26.0                                  12.6

मेदिनीनगर        24.8                                  07.5

कांके              23.2                                     07.0

chat bot
आपका साथी