Jharkhand Weather Update: पिछले 24 घंटे में सामान्य से 2 डिग्री नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, अगले 7 दिन कोहरे भरी होगी सुबह

राजधानी रांची का तापमान लगातार करवट बदल रहा है। न्यूनतम तापमान अपने अधिकतम स्तर पर पहुंचने के साथ बेहद तेजी से फिर नीचे आया है। पिछले 24 घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे आ रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 08:09 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:09 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: पिछले 24 घंटे में सामान्य से 2 डिग्री नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, अगले 7 दिन कोहरे भरी होगी सुबह
अगले 7 दिन कोहरे भरी होगी सुबह। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची का तापमान लगातार करवट बदल रहा है। न्यूनतम तापमान अपने अधिकतम स्तर पर पहुंचने के साथ बेहद तेजी से फिर नीचे आया है। पिछले 24 घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे आ रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में आसमान में बादल रहने के आसार हैं। अगले हफ्ते तक कोहरे भरी सुबह होगी। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। अधिकतम तापमान में भी आंशिक वृद्धि हो सकती हैं। पिछले 24 घंटे में हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 81 फीसद तथा न्यूनतम 68 फीसद दर्ज की गई है।

जाने अगले 7 दिनों के मौसम का हाल

तारीख         न्यूनतम     अधिकतम

18-जनवरी    12.0    25.0    कोहरा

19-जनवरी     13.0    25.0    आसमान में हल्के बादल

20-जनवरी    10.0    26.0    धुंध अथवा कोहरे भरी सुबह, दिन में आसमान साफ रहेगा

21-जनवरी    9.0    25.0    धुंध अथवा कोहरे भरी सुबह, दिन में आसमान साफ रहेगा

22-जनवरी    9.0    25.0        धुंध अथवा कोहरा

23-जनवरी    9.0    26.0 धुंध अथवा कोहरा

chat bot
आपका साथी