Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग का अलर्ट, झारखंड के इन इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात

Jharkhand Weather Update अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इससे अगले चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:15 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग का अलर्ट, झारखंड के इन इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात
Jharkhand Weather Update इससे अगले चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

रांची, जासं। राजधानी रांची में सुबह सामान्य रूप से हल्के बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में बादल छाए रहेंगे। दिन में एक से दो बार मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले चार दिनों में अधिकमत और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। इससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास होगा।

राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इसके कारण आंध्र प्रदेश और ओड‍िशा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

इसके कारण रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात भी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में बदले हुए मौसम का असर 20 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा। शनिवार की शाम से रांची के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। शाम सात बजे के बाद जमकर बारिश हुई।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश  तेनुघाट में 76.2 मिमी रिकार्ड किया गया। वहीं हजारीबाग में 48 मिमी, तिलैया में 31.6 मिमी और चास में 26.4 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान साहिबगंज में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी