Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में 20 व 21 अप्रैल को 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

राजधानी रांची सहित आसपास के कई इलाकों में रविवार से 23 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। 20 व 21 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार की दोपहर तेज हवाओं व गरज के हल्की बारिश हुई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:42 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:45 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में 20 व 21 अप्रैल को 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
Jharkhand Weather Update: आज से आसमान रहेगा साफ, तापमान में बढ़ोतरी के आसार। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के कई इलाकों में रविवार से 23 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। 20 व 21 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार की दोपहर तेज हवाओं व गरज के हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से इसे बूंदाबांदी कहा गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा 46 फीसद व न्यूनतम 30 फीसद रही। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि            न्यूनतम तापमान     अधिकतम तापमान         पूर्वानुमान

18-अप्रैल         22.0                        38.0                   आसमान रहेगा साफ

19-अप्रैल         22.0                        39.0                   आसमान रहेगा साफ

20-अप्रैल         24.0                        40.0                   आसमान रहेगा साफ

21-अप्रैल         25.0                        40.0                   आसमान रहेगा साफ

22-अप्रैल         25.0                        36.0                   आसमान रहेगा साफ

23-अप्रैल         25.0                        36.0                   आसमान रहेगा साफ

बिजली कटौती से लोग परेशान

रांची, जासं । मौसम में बदलाव के साथ ही बिजली कटौती की जारी है। हर दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कट रही है। शनिवार को राजधानी में आए आंधी पानी के बाद कई इलाकों में बिजली गुल रही।  कोकर, कांटाटोली, लालपुर, कडरु, साहू टोली, पुनदाग आदि इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी आते ही बिजली काट दी गई थी। आंधी के बाद कई इलाके में फाल्ट आ गया था। इस वजह से बिजली नहीं थी। लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर इसकी शिकायत की। बिजली विभाग ने फाल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सामान्य की। हालांकि बिजली की आंख मिचौली देर रात तक जारी रही।

chat bot
आपका साथी