Jharkhand Weather Update: 24 घंटे में सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरा अधिकतम तापमान, आज भी बारिश की संभावना

Jharkhand Weather Update राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में सोमवार को बारिश के आसार बरकरार हैं। आसमान में बादल रहेंगे। गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 08:03 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 08:03 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: 24 घंटे में सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरा अधिकतम तापमान, आज भी बारिश की संभावना
Jharkhand Weather Update: 24 घंटे में सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरा अधिकतम तापमान। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में सोमवार को बारिश के आसार बरकरार हैं। आसमान में बादल रहेंगे। गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आगामी 14 मई से मौसम फिर साफ होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि     न्यूनतम तापमान  अधिकतम तापमान  मौसम

10-मई    22.0                          35.0           आसमान में बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

11-मई     22.0                         37.0           आसमान में रहेंगे बादल, चमकेगी बिजली

12-मई     21.0                         37.0           आसमान में बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

13-मई     22.0                         37.0           आसमान में रहेंगे बादल, चमकेगी बिजली

14-मई     23.0                         38.0           आसमान रहेगा साफ

15-मई    23.0                          38.0           आसमान रहेगा साफ

बदलते मौसम में रखें सेहत पर विशेष नजर

चिकित्सक डा. अभिषेक कुमार ने कहा कि बदलते मौसम के साथ सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। खाने-पीने से लेकर बाहर निकले के दौरान विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है। साफ पानी का इस्तेमाल करें। काट कर रखे हुए फल का उपयोग न करें। गर्म पानी का सेवन करें। अपने हाथों को साफ रखें। बाहर निकलने के दौरान शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। बिना मास्क के बाहर नहीं निकलें। किसी भी तरह का शारीरिक बदलाव होने पर चिकित्सक से तत्काल संपर्क करें।

chat bot
आपका साथी