Jharkhand Weather Update: सावन के पहले सोमवार को कई स्थानों पर होगी हल्की बारिश, जाने अपने जिले में मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update सावन के पहले सोमवार को राजधानी रांची में सुबह से ही मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं। आद्रता का स्तर 94 प्रतिशत है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:16 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:18 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: सावन के पहले सोमवार को कई स्थानों पर होगी हल्की बारिश, जाने अपने जिले में मौसम का हाल
Jharkhand Weather Update: सावन के पहले सोमवार को कई स्थानों पर होगी हल्की बारिश। जागरण

रांची, जासं। सावन के पहले सोमवार को राजधानी रांची में सुबह से ही मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं। आद्रता का स्तर 94 प्रतिशत है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में एक से दो बार हल्के मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। राजधानी के मौसम में शाम के बाद बदलाव आने की संभावना है। इसके कारण मंगलवार के दिन में बार तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। हालांकि अभी तक राज्य के 13 जिलों मानसून के कमजोर होने की वजह से सामान्य से कम बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में मानसून का टर्फ लाइन मेदिनीनगर और जमशेदपुर से होकर गुजर रहा है। इसके कारण इन दोनों जिलों में विभिन्न स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही एक नया कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। इसके 28 जुलाई तक सक्रिय हो जाने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति काफी कमजोर रही। राज्य में एक दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो के चंद्रपुरा में 31मिमी बारिश दर्ज की गयी। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर      अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची            31.4                           23.1

जमशेदपुर     35.1                           26.4

मेदिनीनगर    32.1                           23.5

chat bot
आपका साथी