Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का झारखंड में दिखेगा असर, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update Hindi News राज्‍य के कई इलाकों में शाम तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। शनिवार को रांची में एक घंटे तक बारिश हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:20 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:24 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का झारखंड में दिखेगा असर, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Jharkhand Weather Update, Hindi News कई इलाकों में शाम तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

रांची, जासं। रविवार को राजधानी रांची में सुबह से हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं। आर्द्रता का स्तर 99 प्रतिशत है। हवा नहीं चलने के कारण लोगों को उमस का अहसास हो रहा है। वहीं रांची शहर के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची में आज दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही शाम तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्व मध्य में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है।

इसके अगले 12 घंटे में और गहरा होकर ओड़‍िशा के तटीय क्षेत्र से टकराने की संभावना है। इसके कारण झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में इस चक्रवात का असर पूरे राज्य देखने को मिलेगा। वहीं शनिवार की शाम रांची में एक घंटे तेज बारिश हुई। इससे शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया। नाली का पानी सड़क पर आ जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पूरे शहर में एक सामान्य बारिश नहीं हुई।

शहर के अरगोड़ा, लालपुर, रातू सहित कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई, जबकि कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा लोकल मानसून क्लाउड फार्मेशन के कारण हुआ। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश मेदिनीनगर में 20 मिमी रिकार्ड की गई। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        31.7                23.3

जमशेदपुर    35.0                25.2

मेदिनीनगर    31.8                24.3

chat bot
आपका साथी