Jharkhand Weather Update: अभी सप्ताह भर सताएगी उमस भरी गर्मी, 10 जुलाई के बाद फिर होगी बारिश

शुक्रवार को राजधानी रांची में हल्के बादल छाए हैं साथ ही धूप खिली है। हल्की हवा के कारण लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है। हवा में आद्रता का स्तर लगभग 92 प्रतिशत तक है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 08:25 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 08:27 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: अभी सप्ताह भर सताएगी उमस भरी गर्मी, 10 जुलाई के बाद फिर होगी बारिश
Jharkhand Weather Update: अभी सप्ताह भर सताएगी उमस भरी गर्मी। जागरण

रांची, जासं। शुक्रवार को राजधानी रांची में हल्के बादल छाए हैं, साथ ही, धूप खिली है। हल्की हवा के कारण लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है। हवा में आद्रता का स्तर लगभग 92 प्रतिशत तक है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में रांची समेत कई जिले में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लोगों को फिलहाल इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरूवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन में तेज धूप और बादल छाए रहने के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि रांची समेत विभिन्न जिलों में अभी एक सप्ताह तक लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर पड़ गयी है। ऐसे में राज्य में जुलाई के महीने में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम में परिवर्तन दस जुलाई के बाद देखने को मिल सकता है। 11-12 जुलाई को उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके 24 घंटे में ये गहरा हो जाएगा। इससे झारखंड समेत कई तटीय राज्य में बारिश होने की संभावना है। अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी समेत विभिन्न जिलों के मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। राजधानी रांची में हल्का बादल के साथ धूप खिली रहेगी। दिन में एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गोड्डा में 54.7 मिमी रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर   अधिकतम तापमान     न्यूनतम तापमान

रांची           34.7                           24.6

जमशेदपुर   36.2                           26.0

मेदिनीनगर   37.2                          27.9

chat bot
आपका साथी