Jharkhand Weather Update: झारखंड के दक्षिणी भाग में गुलाब चक्रवात का असर, इन जिलों में होगी भारी बारिश

Jharkhand Weather Update Hindi News मौसम में परिवर्तन बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात गुलाब के कारण हुआ है। पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:23 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:26 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के दक्षिणी भाग में गुलाब चक्रवात का असर, इन जिलों में होगी भारी बारिश
Jharkhand Weather Update, Hindi News मौसम में परिवर्तन बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात गुलाब के कारण हुआ है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में मंगलवार की सुबह मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही करीब 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। सुबह आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत तक है। राजधानी के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज दिन में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार भी तेज हो सकती है। मौसम में परिवर्तन बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात गुलाब के कारण हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में चक्रवात गुलाब का असर आज से देखने को मिलेगा। वर्तमान में चक्रवात डीप डिप्रेशन के रूप में दक्षिण ओड‍िशा और छत्तीसगढ़ के आसपास बना हुआ है। इसके कारण राज्य के दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेल-खरसावां और सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, मध्य और अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बना एक दूसरा चक्रवात पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में देखने को मिल रहा है।

इसके कारण राज्य में 29 और 30 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा में 40.5 मिमी रिकार्ड की गई। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        30.3                22.6

जमशेदपुर        33.1                24.6

मेदिनीनगर    33.7                24.5

chat bot
आपका साथी