Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert News Today रांची में देर रात से बारिश जारी है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 10:02 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 10:04 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

रांची, जासं। रांची में रविवार देर रात से हो रही बारिश सोमवार की सुबह तक जारी है। रुक-रुककर हो रही बारिश से आमलोगों को अपनी रोजमर्रा के काम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के साथ कई स्थानों पर वज्रपात की भी सूचना है। मौसम विभाग ने 21 से 22 सितंबर तक रांची में बादल छाए रहने के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई है।

साथ ही सोमवार को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर राज्य में देखने को मिल रहा है। यह अगले दो दिनों तक जारी रहेगा।

यह कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र धीरे-धीरे दक्षिण पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा में 13 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 23.6 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा और बोकारो का 34.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राज्य में दिन और रात का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी