Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

शुक्रवार को राजधानी रांची में सुबह से हल्की धूप खिली है। इसके साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे के बादल दिख रहे हैं। हल्की हवा के कारण लोगों को उमस से राहत मिली है। वहीं मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य में मानसून के सक्रिय पूर्ण रूप से सक्रिय रहेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:29 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 08:31 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश। जागरण

रांची, जासं। शुक्रवार को राजधानी रांची में सुबह से हल्की धूप खिली है। इसके साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे के बादल दिख रहे हैं। हल्की हवा के कारण लोगों को उमस से राहत मिली है। वहीं आज के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य में मानसून के सक्रिय पूर्ण रूप से सक्रिय रहेगा। इसकी वजह से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, हजारीबाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही अन्य जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकती है।

राज्य में मानसून के साथ उत्तरपश्चिमी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपर बने चक्रवातीय क्षेत्र की वजह से ज्यादा बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बिहार में बना चक्रवातीय क्षेत्र अब लेस मार्क बन गया है। मगर इसका टर्फ लाइन अभी भी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों तक फैला हुआ है। इसके कारण राज्य में ज्यादा बारिश देखने को लिए मिल रही है।

राजधानी के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची जिले में सामान्य रूप से बादल छाए रहेगें। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय रहा। राज्य में कहीं-कही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 64.8मिमी रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकमत तापमान साहिबगंज में 35.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर    अधिकतम तापमान       न्यूनतम तापमान

रांची           31.6                          23.5

जमशेदपुर   35.5                          25.0

मेदिनीनगर   33.2                         25.3

पिछले सात दिनों में राजधानी रांची में हुई बारिश

तारीख बारिश मिमी

18 जून 18 मिमी

19 जून 05 मिमी

20 जून 25 मिमी

21 जून 05 मिमी

22 जून 35 मिमी

23 जून 01 मिमी

24 जून 0.9 मिमी

chat bot
आपका साथी