Jharkhand Weather Update: आज दिनभर छाए रहेंगे बादल, जानें विश्वकर्मा पूजा पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Jharkhand Weather Update मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज राज्य में लोगों को बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चक्रवातीय क्षेत्र की वजह से हो रही बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी। अभी भी पांच जिलों में सामान्‍य से कम बारिश दर्ज की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:07 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:11 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज दिनभर छाए रहेंगे बादल, जानें विश्वकर्मा पूजा पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
Jharkhand Weather Update अभी भी पांच जिलों में सामान्‍य से कम बारिश दर्ज की गई है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में विश्वकर्मा पूजा के दिन सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल देखने को मिल रहे हैं। वहीं आर्द्रता का स्तर 87 प्रतिशत है। सुबह आठ बजे सात किमी की रफ्तार से धीमी हवा चलने से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर रांची में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही शाम तक एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य रहेगा।

राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज राज्य में लोगों को बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चक्रवातीय क्षेत्र की वजह से हो रही बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि आज राज्य के उत्तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिम जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पिछले दिनों जारी बारिश से राज्य के कई जिलों में मानसून के औसत वर्षापात में सुधार हुआ है। इस चक्रवातीय असर के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लोहरदगा के कुडू में 128 मिमी रिकार्ड की गई। इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी बेहतर बारिश हुई।

हालांकि अभी भी राज्य के पांच जिलों में सामान्य से 32 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बेहतर रही है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई। वहीं कुछ-कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश हजारीबाग के हिंदगिर में 77.5 मिमी रिकार्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान साहिबगंज में 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        29.0                22.1

जमशेदपुर    32.0                24.2

मेदिनीनगर    32.8                25.0

chat bot
आपका साथी