झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार, जानें आज अपने शहर के मौसम का हाल

झारखंड में मानसून कमजोर हुआ है। मौसम विभाग की ओर से सितंबर माह में अच्‍छी बारिश का अनुमान लगाया गया था। मानसून कमजोर होने के कारण इसका असर बारिश पर देखा जा सकता है हालांकि कई जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 07:11 AM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 07:11 AM (IST)
झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार, जानें आज अपने शहर के मौसम का हाल
राज्‍य के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश के आसार हैं।

रांची, जासं। राजधानी रांची में शुक्रवार को सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में हल्के दर्जे के बादल दिख रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में कल हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हालांकि शहर में आद्रता का स्तर 94 प्रतिशत तक है। आज के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर के अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि शुक्रवार को राज्य में मानसून के एक बार फिर से कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि राज्य के उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वर्तमान में राज्य के मौसम में अगले तीन दिनों तक कोई बदलाव होता हुआ नहीं दिख रहा है। हालांकि सितंबर मध्यम के बाद मौसम में बदलाव अपेक्षित है। राज्य में दक्षिणी-पश्चिम हवाओं के अलावा किसी तरह के सिनौप्टीक फीचर का असर होता हुआ नहीं दिख रहा है।

वहीं गुरुवार को राजधानी रांची के मेन रोड, रातू रोड, मोराबादी, कोकर, लालपुर, काटाटोली आदि इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं शहर के बाहरी इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार लोकल क्लाउड फार्मेशन के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में असामान्य बारिश हुई। इसके कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में सड़क पर पानी जमा हो गया। कई इलाकों में नाली का पानी रोड पर बहने लगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बेहद कमजोर रहा। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश साहिबगंज के राजमहल में 17 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। जबकि राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकमत तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 32.4 23.8

जमशेदपुर 35.0 26.0

मेदिनीनगर 34.2 25.9

chat bot
आपका साथी