Jharkhand Weather Update: आज भी छाए रहेंगे बादल, तेज हवा और गरज के साथ बारिश के आसार

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा और गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो आगामी 7 मई तक मौसम का मिजाज यथावत रहेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 09:08 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 09:08 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज भी छाए रहेंगे बादल, तेज हवा और गरज के साथ बारिश के आसार
आज भी छाए रहेंगे बादल, तेज हवा और गरज के साथ बारिश के आसार। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा और गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो आगामी 7 मई तक मौसम का मिजाज यथावत रहेगा। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। यह 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 54 फीसद व न्यूनतम 51 फीसद दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानूमान

तिथि      न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान  मौसम

02-मई     22.0          38.0     आसमान में बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

03-मई     21.0         36.0       आसमान में बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

04-मई     21.0         35.0      आसमान में बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

05-मई     21.0         35.0       आसमान में बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

06-मई     21.0         34.0       आसमान में बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

07-मई   21.0           36.0       आसमान में बादल, तेज हवा व गरज के साथ बारिश संभव

बिजली कटौती से लोग परेशान

मौसम में बदलाव के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली की कटौती जारी है। पिछले 24 घंटे में लगातार कई इलाकों में बिजली कटी। रात के वक्त भी यह सिलसिला जारी रहा। जिले में स्वास्थ्य सुरक्ष सप्ताह लागू होने के कारण लोग अपने-अपने घरों में रह रहे हैं। ऐसे में बिजली कटौती के कारण दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से लगातार किए जा रहे दावों के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी