Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल
मंगलवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं। हवा नहीं चलने से लोगों को सुबह से ही उमस का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी में आज एक से दो बार हल्के दर्जे के बारिश होने की संभावना है।
रांची, जासं । मंगलवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं। हवा नहीं चलने से लोगों को सुबह से ही उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक राजधानी में आज एक से दो बार हल्के दर्जे के बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मेघ गर्जन की भी संभावना है। इसके साथ ही खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद और दुमका में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
हालांकि अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम से जुड़ी हुई कोई चेतावनी नहीं दी गयी है। इसके साथ ही संभावना है कि अगले पांच दिनों तक राज्य में मानसून की स्थिति मध्यम से कमजोर की श्रेणी में रहेगी। मौसम विभाग दिल्ली के द्वारा मानसून को लेकर जारी विशेष पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगस्त के महीने में झारखंड सहित पूरे देश में मानसून की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। इसके कारण देशभर में बेहतर बारिश की आशा है। देश में मानसून की बेहतर स्थिति के लिए बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर सहित अन्य समुद्री इलाकों में बेहतर स्थिति का निर्माण हो रहा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बेहद कमजोर रही। राज्य में कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्जे की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश हजारीबाग में 8 मिमी रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकमत तापमान देवघर में 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 21.8 मिमी रिकार्ड किया गया।
01.06.2021 से 02.08.2021 तक राज्य में रिकार्ड की गयी वर्षा
शहर वास्तविक वर्षापात सामान्य वर्षापात विचलन
बोकारो 601 493.4 22
चतरा 458.2 481.6 -5
देवघर 530.8 489 9
धनबाद 814 537 51
दुमका 605 529 14
पूर्वी सिंहभूम 654 543 20
गढ़वा 425 442 -4
गिरिडीह 617 502 23
गोड्डा 424 474 -11
गुमला 464 573 19
हजारीबाग 761 536 42
जामताड़ा 949 560 70
खूंटी 529 587 10
कोडरमा 655 429 53
लातेहार 715 509 40
लोहरदगा 898 495 81
पाकुर 492 600 -18
पलामू 460 404 14
रामगढ़ 735 504 46
रांची 706 543 30
साहिबगंज 768 648 19
सरायकेला-खरसावां 473 530 -11
सिमडेगा 551 678 -19
पश्चिमी सिंहभूम 454 503 -10