Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार, जानिए अपने शहर का हाल

झारखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो अगले एक हफ्ते तक बारिश के आसार बने हुए हैं। आसमान में बादल रहेंगे। बुधवार को बादल कायम रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल तापमान कमोवेश यथावत बना रहेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:37 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:48 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार, जानिए अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update:झारखंड में अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार। जागरण

रांची, जासं। झारखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो अगले एक हफ्ते तक बारिश के आसार बने हुए हैं। आसमान में बादल रहेंगे। बुधवार को बादल कायम रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल तापमान कमोवेश यथावत बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में शहर में करीब तीन मिली मीटर बारिश हुई। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 98 फीसद व न्यूनतम 79 फीसद दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि      न्यूनतम तापमान     अधिकतम तापमान       मौसम

23 जून       23.0                         33.0                आसमान में रहेंगे बादल, गरज के साथ बारिश संभव

24 जून       24.0                         32.0                आसमान में रहेंगे बादल, गरज के साथ बारिश संभव

25 जून       24.0                         32.0                 आसमान में रहेंगे बादल, गरज के साथ बारिश संभव

26 जून       23.0                         32.0                 आसमान में रहेंगे बादल, गरज के साथ बारिश संभव

27 जून       24.0                        32.0                  बादल रहेंगे, गरज के साथ बारिश संभव

28 जून       24.0                        32.0                  बादल रहेंगे, गरज के साथ बारिश संभव

बदलते मौसम में रखें अपनी सेहत का खास ख्याल

बदलते मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। चिकित्सक डा. अभिषेक कुमार ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है। बरसात के मौसम में साफ पानी का इस्तेमाल करें। जितना संभव हो पानी को उबाल कर प्रयोग में लाएं। खुले में रखे गए खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल करने से परहेज करें। कोरोना जैसी महामारी को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। अपने हाथों को साफ रखें। मास्क का इस्तेमाल करें। भीड़ से बचें। शरीर को मौसम के अनुसार बनाए रखें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में समक्ष खाद्य पदार्थ का प्रयोग करें।

chat bot
आपका साथी