Jharkhand Weather Today: आज झारखंड के इन 9 जिलाें में भारी बारिश, वज्रपात से बचें; Yellow ALERT

Jharkhand Weather Today झारखंड में यास चक्रवात का असर शनिवार शाम तक पूरी तरह खत्‍म हो जाएगा। मौसम विभाग ने आज रांची बोकारो खूंटी रामगढ़ हजारीबाग गुमला कोडरमा और चतरा में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 06:56 AM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 06:58 AM (IST)
Jharkhand Weather Today: आज झारखंड के इन 9 जिलाें में भारी बारिश, वज्रपात से बचें; Yellow ALERT
Jharkhand Weather Today: झारखंड के कई जिलों में आज भी बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Today, Jharkhand Weather Now झारखंड के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि शनिवार को राज्य कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में चक्रवात का असर कम हो गया है। शनिवार तक ये पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। वर्तमान में चक्रवात एक दवाव का क्षेत्र बनकर दक्षिण बिहार से मध्य बिहार की तरफ बढ़ रहा है।

इसके असर के कारण आज रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, कोडरमा और चतरा में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जा सकती है। इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची में शुक्रवार के बाहरी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी।

यहां दिनभर बादल के कारण लोगों को गर्मी से परेशानी नहीं हुई। वहीं शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही एक से दो बार हल्की गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। मगर चक्रवात का असर खत्म होने के कारण अगले चार दिनों में राजधानी के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश साहिबगंज के राजमहल में 228.6मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बोकारो में 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान रांची 30.6 21.9 जमशेदपुर 35.5 24.4 मेदिनीनगर 29.6 22.9

chat bot
आपका साथी