Jharkhand Weather Today: आज पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा मानसून, सभी जिलों में होगी भारी बारिश

आज से पूरे राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा। मानसून राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले में प्रवेश कर चुका है। राज्य में सबसे पहले मानसून ने धनबाद में दस्तक दी है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे में राज्य में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:37 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:38 AM (IST)
Jharkhand Weather Today: आज पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा मानसून, सभी जिलों में होगी भारी बारिश
Jharkhand Weather Today: आज पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा मानसून। जागरण

रांची, जासं । आज से पूरे राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा। शुक्रवार को मानसून राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले में प्रवेश कर चूका है। राज्य में सबसे पहले मानसून ने धनबाद में दस्तक दी है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे में राज्य में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएगा। इसके कारण राज्य के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ये वर्तमान में उड़ीसा के तट के पास सक्रिय है। इसके अगले दो से तीन दिनों में उत्तर-उत्तर पश्चिम के तरफ बढ़ने की संभावना है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा। इसके कारण अगले पांच दिनों तक राज्य में वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है।

12 दिनों में सामान्य से 34 मिमी ज्यादा हुई बारिश

अभिषेक आंनद ने बताया कि रविवार से लेकर बुधवार तक पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, चतरा और लातेहार में तेज बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं राजधानी रांची में पूर्ण रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही, मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 12 दिनों में सामान्य से 34 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। राज्य में अभी तक सामान्य बारिश 45.9 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि 61.5 मिमी रिकार्ड की गयी है।

रांची में बारिश से सड़कों पर भरा पानी

रांची में शनिवार की शाम अलग-अलग हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात भी हुई। इससे राजधानी की कई सड़कों पर पानी भर गया। शाम तीन बजे से बारिश देर रात तक जारी रही। मौसम विभाग ने रांची के लिए दो बार अलर्ट जारी किया। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश हजारीबाग में 65 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर     अधिकतम तापमान      न्यूनतम तापमान

रांची              31.8                       21.3

जमशेदुपर      34.1                       25.4

मेदिनीनगर      32.0                      24.9

chat bot
आपका साथी