Jharkhand Weather Today: मौसम विभाग ने किया अलर्ट, झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश; दिन में परेशान करेगी उमस

रांची में शुक्रवार की सुबह मध्यम दर्जे के बादल छाए हैं। आद्रता का स्तर 92 प्रतिशत है। इसके साथ ही हवा नहीं चलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि शुक्रवार को राजधानी में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 07:20 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 07:20 AM (IST)
Jharkhand Weather Today: मौसम विभाग ने किया अलर्ट, झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश; दिन में परेशान करेगी उमस
Jharkhand Weather Today: मौसम विभाग ने किया अलर्ट, झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश। जागरण

रांची, जासं। राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह मध्यम दर्जे के बादल छाए हैं। आद्रता का स्तर 92 प्रतिशत है। इसके साथ ही हवा नहीं चलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। रांची के मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि शुक्रवार को राजधानी में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार गर्जन और वज्रपात के साथ एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं गुरूवार को राजधानी में दिनभर मौसम साफ रहा जबकि शाम में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रांची में 15 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय है। इसके कारण राज्य के उत्तर पूर्वी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर और साहेबगंज में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के शेष हिस्सों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून की स्थिति कमजोर रही है। राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। वहीं एक से दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दुमका के खुशयारी में 77.2 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची और चाईबासा में 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर         अधिकतम तापमान             न्यूनतम तापमान

रांची                 32.0                                23.0

जमशेदपुर          33.4                               26.2

मेदिनीनगर         32.0                               23.5

chat bot
आपका साथी