Jharkhand Weather Today: आज भी सताएगी गर्मी और उमस, इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

मानसून आने का समय करीब है जिसकी वजह से उमस भी बढ़ गई है। सोमवार की सुबह से तेज गर्मी और चटक धूप से लोग पसीना-पसीना कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अरब सागर महाराष्ट्र कर्नाटक तमिलनाडु आंध्र प्रदेश के साथ बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 07:14 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 07:22 AM (IST)
Jharkhand Weather Today: आज भी सताएगी गर्मी और उमस, इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश
Jharkhand Weather Today: आज भी सताएगी गर्मी और उमस, इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश। जागरण

रांची, जासं । मानसून आने का समय करीब है जिसकी वजह से उमस भी बढ़ गई है। सोमवार की सुबह से तेज गर्मी और चटक धूप से लोग पसीना-पसीना कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के साथ बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा है। इसके 15 जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना है। यही कारण है कि राज्य में उमस काफी बढ़ी हुई है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश के उपर एक कम दबाव का चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर भी राज्य के मौसम पर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि शाम तक रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां और सिमडेगा में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून रेन भी राज्य में बेहतर होने की संभावना है। हालांकि राज्य में अभी जून के महीने में औसत वर्षा से 12 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

वहीं राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। हालांकि कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश मैथन में 27 मिमी रिकार्ड की गयी। इसके साथ ही सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 40.8डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर    अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची             34.9                     25.1

जमशेदपुर    39.4                   28.4

मेदिनीनगर   38.0                   27.5

chat bot
आपका साथी