Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश, सामान्य रूप से सक्रिय रहेगा मानसून

Jharkhand Weather Update गुरूवार को राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय है। इसके कारण आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 07:31 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 07:31 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश, सामान्य रूप से सक्रिय रहेगा मानसून
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश। जागरण

रांची, जासं। गुरूवार को राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय है। इसके कारण आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि वर्तमान में राज्य पर दो चक्रवातीय क्षेत्र का असर देखने को मिल रहा है। इसके कारण एक से दो दिनों तक विभिन्न इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। एक चक्रवातीय क्षेत्र का टर्फ लाइन उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से बिहार, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों तक फैला हुआ है। वहीं एक चक्रवातीय क्षेत्र समुद्र तल से 0.9 किमी उपर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है। इसका असर भी राज्य में देखने के लिए मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून की बारिश जहां जून के महीने में अतिवृष्टि के कैटेगरी में थी, वहीं जुलाई में बारिश सामान्य कैटेगरी में पहुंच गया है। राज्य में एक जून से सात जुलाई तक सामान्य औसत बारिश 265.4 मिमी बारिश होती है। मगर इस वर्ष इस अवधि में 18 प्रतिशत ज्यादा 312 मिमी रिकार्ड की गयी। राज्य में जामताड़ा में सबसे ज्यादा 93 और लोहरदगा में 94 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। जामताड़ा में औसत बारिश 298.9 होती है, जबकि 575.4 मिमी बारिश हुई है। वहीं लोहरदगा में औसत बारिश 247 मिमी रिकार्ड की जाती है। मगर 480.7 मिमी बारिश की गयी।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिया रहा। ऐसे में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लोहरदगा 54मिमी रिकार्ड की गयी है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर         अधिकतम तापमान         न्यूनतम तापमान

रांची                     32.6                         24.3

जमशेदपुर            37.2                          27.0

मेदिनीनगर           35.8                          27.5

chat bot
आपका साथी