Jharkhand Weather Report: 8 मई तक छाए रहेंगे बादल, तेज हवा और गरज के साथ बारिश के आसार

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में आगामी 8 मई तक आसमान में बादल रहेंगे। तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकता है। सोमवार को बारिश के आसार बरकरार हैं। पूरे हफ्ते शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 08:53 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:10 AM (IST)
Jharkhand Weather Report: 8 मई तक छाए रहेंगे बादल, तेज हवा और गरज के साथ बारिश के आसार
Jharkhand Weather Report: 8 मई तक छाए रहेंगे बादल। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में आगामी 8 मई तक आसमान में बादल रहेंगे। तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकता है। सोमवार को बारिश के आसार बरकरार हैं। पूरे हफ्ते शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। यह 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि        न्यूनतम  अधिकतम      मौसम 

03-मई    21.0     35.0   आसमान में बादल, तेज हवा और गरज के साथ बारिश संभव

04-मई    22.0     34.0   आसमान में बादल, तेज हवा और गरज के साथ बारिश संभव

05-मई     21.0     34.0   आसमान में बादल, तेज हवा और गरज के साथ बारिश संभव

06-मई   22.0     35.0   आसमान में बादल, तेज हवा और गरज के साथ बारिश संभव

07-मई     22.0     35.0    आसमान में बादल, तेज हवा और गरज के साथ बारिश संभव

08-मई     22.0     35.0   आसमान में बादल, तेज हवा और गरज के साथ बारिश संभव

राजधानी में बिजली कटौती से परेशान रहे लोग

रांची : राजधानी में कई इलाकों में बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। रविवार को दोपहर बाद तकरीबन 2:00 बजे बिरसा चौक इलाके में बिरसा नगर में लाइट कट गई। लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। तकरीबन डेढ़ घंटे के बाद फाल्ट ठीक कर लाइट चालू की गई। किसी तरह शाम तकरीबन 6:00 बजे कडरू के सरना टोली में बिजली गुल हो गई।

लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। विभाग के अधिकारी पहुंचे तो देखा कडरू फीडर में कुछ समस्या है। समस्या दूर करने के बाद लगभग 7:00 बजे फीडर से बिजली आपूर्ति चालू की गई। रात तकरीबन 8:30 बजे विधान सभा सेक्टर 2 के पास बिजली गुल हो गई। विभाग के अधिकारियों ने जानकारी मिलने पर पड़ताल की और फाल्ट को ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति चालू की।

chat bot
आपका साथी