Jharkhand Weather Report: रांची समेत राज्य के इन जिलों में आज होगी बारिश, वज्रपात की भी संभावना

रांची जिले समेत राज्य के कुछ जिलों में सामान्य से मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि देवघर दुमका जामताड़ा पूर्वी सिंहभूम और रांची में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:57 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:00 AM (IST)
Jharkhand Weather Report: रांची समेत राज्य के इन जिलों में आज होगी बारिश, वज्रपात की भी संभावना
Jharkhand Weather Report: रांची समेत राज्य के इन जिलों में आज होगी बारिश। जागरण

रांची, जासं । रांची जिले समेत राज्य के कुछ जिलों में सामान्य से मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि देवघर दुमका जामताड़ा पूर्वी सिंहभूम और रांची में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अगले 2 से 3 घंटे में इन इलाकों मे बारिश की संभावना जताई गई है। इधर, मौसम विभाग की सूचना के अनुसार पिछले 24 घंटों में मॉनसून कमजोर रहा है। राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ में 10 एमएम दर्ज की गई। यहां बारिश 72 एमएम हुई है। पाकुड़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है। वही बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। दुमका का तापमान अधिकतम 34.8 डिग्री दर्ज किया गया वहीं सबसे कम तापमान चाईबासा का 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची में सुबह से ही छाए हैं बादल

रांची में रिकॉर्ड 185mm बारिश होने के बाद 2 दिनों तक मौसम साफ रहा। हालांकि बुधवार सुबह से ही रांची में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची जिले में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है कुछ जगहों पर वज्रपात गिरने की भी आशंका जताई गई है।

रांची में 1 जून से लेकर अब तक 24% हुई है अधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार रांची जिले में 1 जून से लेकर 3 अगस्त तक सामान्य से 24% अधिक बारिश हुई है। इस अवधि में रांची जिले में 575 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जाती है। जबकि वास्तविक रूप में इस अवधि में 713 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरे राज्य में लोहरदगा में सबसे अधिक 905 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है यहां सामान्य रूप से इस अवधि में 526 एमएम बारिश होती है जामताड़ा में 1 जून से लेकर 3 अगस्त तक 930 एमएम बारिश दर्ज की गई है जो कि सामान्य से 57% अधिक है इसी तरह धनबाद में सामान्य रूप से इस अवधि में 572 एमएम बारिश होती है जबकि इस अवधि में 819 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है कोडरमा हजारीबाग जैसे जिलों में भी इस अवधि के दौरान सामान्य से 35 से 40 फीसद अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

chat bot
आपका साथी