रक्षाबंधन पर झारखंड के कई जिलों में हो सकती है बारिश, जानें अपने शहर का हाल

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार की सुबह सामान्य रूप से बादल छाएं हैं। इसके साथ ही हल्की हवा चल रही है। इससे लोगों को सुबह हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रांची में पूरे दिन मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 07:27 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 08:18 AM (IST)
रक्षाबंधन पर झारखंड के कई जिलों में हो सकती है बारिश, जानें अपने शहर का हाल
झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार की सुबह सामान्य रूप से बादल छाएं हैं।

रांची,जासं। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार की सुबह सामान्य रूप से बादल छाएं हैं। इसके साथ ही हल्की हवा चल रही है। इससे लोगों को सुबह हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रांची में पूरे दिन मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत तक रहने की संभावना है।

 रक्षाबंधन के दिन रविवार को मौसम के पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। राज्य में रांची, खूंटी, कोडरमा, बोकारो, रामगढ, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, पलामू, गढ़वा, धनबाद सहित पूरे उत्तरी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक दबाव का चक्रवाती क्षेत्र झारखंड और दक्षिण बिहार के उपर अपना प्रभाव दिखा रहा है।

वहीं एक दूसरा कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण गुजरात में बना हुआ है। इसका प्रसार झारखंड तक देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानूसन की स्थिति कमजोर रही। राज्य में कई स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 82.6 मिमी दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान देवघर में 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस मेदिनीनगर में रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची        30.4                    23.6

जमशेदपुर 32.7                   25.2

मेदिनीनगर 37.0                   22.4

यात्रा का कार्यक्रम बनाने के दौरान रखें मौसम का ख्‍याल

रक्षाबंधन पर अगर आप एक शहर से दूसरे शहर जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो बेहतर होगा कि मौसम की स्थिति की जानकारी रखें। इससे आपके यातायात में सुगमता रहेगी। बारिश के मौसम में पर्याप्‍त इंतजाम के जरिए आप अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं।

chat bot
आपका साथी