झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

रूवार को राजधानी रांची में सुबह से मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं। रांची के आसपास के कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गयी। इसके साथ ही 16 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से हल्की हवा चल रही है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:16 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:19 AM (IST)
झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट। जागरण

रांची, जासं । गुरूवार को राजधानी रांची में सुबह से मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं। रांची के आसपास के कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गयी। इसके साथ ही 16 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से हल्की हवा चल रही है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरूवार को उत्तर पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर और साहेबगंज में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पूर्वी जिलों के साथ पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, और कोडरमा में भी कुछ कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आरेंज अर्ल्ट जारी किया है। इसके साथ ही पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि आज राज्य में मानसून के पूरी तरह से सक्रिय रहने की संभावना है। हालांकि आज राज्य के लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम का ऐसा मिजाज अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगलादेश, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के उपर एक चक्रवातीय क्षेत्र सक्रिय है। इसके अगले 24 घंटों में बिहार और झारखंड पर असर दिखाने की संभावना है। इसके कारण ही राज्य में मानसून सक्रिय हुआ है। वर्तमान में मानसून का एक टर्फ लाइन फिरोजपुर, हिसार, मेरठ से होते हुए बोकारो से गुजर रहा है। इसका असर भी राज्य में देखने को मिल रहा है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। वहीं एक से दो स्थान पर भारी बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश 79मिमी साहेबगंज के राजमहल में रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुुमका में 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकार्ड किया गया।

शहर   अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान

रांची           29.4                        23.1

जमशेदपुर   33.4                        25.5

मेदिनीनगर   29.0                       22.6

chat bot
आपका साथी