Jharkhand Weather News: रांची में पूरे हफ्ते छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार बरकरार

Jharkhand Weather News राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में पूरे हफ्ते आसमान में बादल रहने के आसार है। गरज के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। गुरुवार को आसमान में बादल रहेंगे। हल्की बारिश के आसार हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 08:20 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 08:20 AM (IST)
Jharkhand Weather News: रांची में पूरे हफ्ते छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार बरकरार
Jharkhand Weather News: रांची में पूरे हफ्ते छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार बरकरार। जागरण

रांची, जासं। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में पूरे हफ्ते आसमान में बादल रहने के आसार है। गरज के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। गुरुवार को आसमान में बादल रहेंगे। हल्की बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 76 फीसद व न्यूनतम 68 फीसद दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि             न्यूनतम तापमान     अधिकतम तापमान          मौसम

30-जून             25.0                             33.0             आसमान में रहेंगे बाद, हल्की बारिश के आसार

01-जुलाई      24.0                               32.0            सामान्यत: आसमान में रहेंगे बाद, मध्यम दर्जें के बारिश के आसार

02-जुलाई          23.0                         31.0             सामान्यत: आसमान में रहेंगे बाद,गरज अथवा बारिश के आसार

03-जुलाई         24.0                       31.0            सामान्यत: आसमान में रहेंगे बाद,गरज अथवा बारिश के आसार

04-जुलाई         24.0                         32.0              गरज अथवा बारिश संभावना

05-जुलाई        24.0                           32.0             गरज अथवा बारिश संभावना

तेजी से फैल रहा डायरिया, रहें सतर्क

बारिश आने के साथ शहर व ग्रामीण इलाकों में तेजी से डायरिया पांव पसार रहा है। लिहाजा बेहद सावधान रहने के आसार हैं। चिकित्सक डा. अभिषेक ने कहा कि बरसात के मौसम में पानी की स्वच्छता हर हाल में सुनिश्चित कर लें। पानी उबाल कर ही इस्तेमाल करें। खाने को खुले में न छोड़ें। हाथों को साफ रखें।

बच्चों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। बरसात के मौसम में डायरिया के अलावा कई और मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है। लिहाजा अपने आसपास के परिवेश को साफ और स्वच्छ बनाए रखें। मास्क का इस्तेमाल करें। लोगों से शारीरिक दूरी रखें। शरीर में किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना देर किए चिकित्सक से संपर्क करें।

chat bot
आपका साथी