Jharkhand Weather News: आज दिन में मौसम रहेगा साफ, शाम से छाएंगे बादल

शुक्रवार की सुबह राजधानी रांची का मौसम मुख्य रूप से साफ है। वहीं आसपास के इलाके में हल्का कोहरा देखने को मिला जो सुबह होते ही खत्म हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 08:15 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 08:15 AM (IST)
Jharkhand Weather News: आज दिन में मौसम रहेगा साफ, शाम से छाएंगे बादल
आज दिन में मौसम रहेगा साफ, शाम से छाएंगे बादल। जागरण

रांची, जासं । शुक्रवार की सुबह राजधानी रांची का मौसम मुख्य रूप से साफ है। वहीं आसपास के इलाके में हल्का कोहरा देखने को मिला जो सुबह होते ही खत्म हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि दक्षिण पश्चिमी हवा का असर पूरे दिन रहेगा। इसके बाद शाम से आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जा सकती है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा में 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बोकारो में 06.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गयी।

शहर  अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान

रांची             27.2                09.2

जमशेदपुर        29.0                09.0

मेदिनीनगर        30.4                08.4

कांके(एग्रो)        27.2                07.9

chat bot
आपका साथी