Jharkhand Weather News: मैकलुस्कीगंज में 2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानिए कपकपाती ठंड से कब मिलेगी राहत

कांके के मैकलुस्कीगंज में मंगलवार की रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। यहां का सुबह 5.30 बजे तापमान दो डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया। इससे लोगों को खास परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 08:05 AM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 08:05 AM (IST)
Jharkhand Weather News: मैकलुस्कीगंज में 2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानिए कपकपाती ठंड से कब मिलेगी राहत
मैकलुस्कीगंज में दो डिग्री तक पहुंचा तापमान। जागरण

रांची, जासं। कांके के मैकलुस्कीगंज में मंगलवार की रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। यहां का सुबह 5.30 बजे तापमान दो डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया। इससे लोगों को खास परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं आज से न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि छह फरवरी को एक बार फिर से रांची बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में गर्जन के साथ हल्के से मध्म दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद मौसम मुख्यरूप से साफ रहेगा।

मंगलवार को राजधानी रांची में सुबह मौसम मुख्यरूप से साफ रहा। मगर कनकनी के कारण लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। वहीं आज से पांच फरवरी तक रांची में मौसम मुख्यरूप से साफ रहेगा। हालांकि बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वर्तमान में झारखंड के उपर किसी प्रकार के सिनौप्टीक फीचर का असर नहीं दिख रहा है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य के रांची सहित दक्षिणी हिस्से, उत्तर पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बनी। इस दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके का 05.2 डिग्री सेल्सिय रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा का २६.६ डिग्री रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान     न्यूनतम तापमान

रांची        23.7            06.3/0.0mm

जमशेदपुर     26.2            08.2

मेदिनीनगर      25.6            05.8

कांके        23.4            05.2

chat bot
आपका साथी