Jharkhand Weather News: झारखंड के कई जिलों में आज वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल

राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार को राज्य के कई जिलों में आंशिक रूप से हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज के साथ वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 07:15 AM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 07:16 AM (IST)
Jharkhand Weather News: झारखंड के कई जिलों में आज वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather News: झारखंड के कई जिलों में आज वज्रपात के साथ बारिश की संभावना। जागरण

रांची, जासं । राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार को राज्य के कई जिलों में आंशिक रूप से हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही, गरज के साथ वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, चतरा, पाकुर, साहेबगंज, और जामताड़ा जिलें में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है। दक्षिण में मानसून के आने के लिए बेहतर स्थिति का निर्माण हो रहा है। ऐसे में राज्य में प्री मानसून वज्रपात भी जारी है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के उपर एक चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसका टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों से मध्य प्रदेश के उपर से विदर्भ तक फैला हुआ है। इसके कारण मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हालांकि एक जून से राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिली। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश कोडरमा में 18 मिमी बारिश देखने को मिली। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        34.2                24.1

जमशेदपुर    35.5                25.8

मेदिनीनगर    33.9                24.5

chat bot
आपका साथी