Jharkhand Weather News: झारखंड के इन 16 जिलों में अगले दो दिन बारिश के साथ वज्रपात की संभावना

Jharkhand Weather News गुरुवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही मौसम साफ रहा। हालांकि दक्षिण-पश्चिम हवाओं के कारण लोगों को कनकनी महसूस हुई। इसके बाद दिन में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 08:03 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 08:03 AM (IST)
Jharkhand Weather News: झारखंड के इन 16 जिलों में अगले दो दिन बारिश के साथ वज्रपात की संभावना
झारखंड के इन जिलों में अगले दो दिन बारिश के साथ वज्रपात की संभावना। जागरण

रांची, जासं । गुरुवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही मौसम साफ रहा। हालांकि दक्षिण-पश्चिम हवाओं के कारण लोगों को कनकनी महसूस हुई। इसके बाद दिन में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग के अऩुसार पांच और छह फरवरी को राज्य में राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने पांच फरवरी के लिए पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं छह फरवरी के लिए मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में परिवर्तन को लेकर इन इलाकों में तापमान में कोई खास बदालाव आने की संभावना नहीं है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

हालांकि सात फरवरी को रांची और आसपास के इलाकों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य के दक्षिणी भाग चाइबासा में भीषण शीतलहर की स्थिति बनी। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा गर्म और ठंडा चाइबासा ही रहा। यहां राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान भी यहीं का 7 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची             25.2                08.4

जमशेदपुर        28.6                09.4

मेदिनीनगर        28.6                07.5

कांके(एग्रो)        25.4                07.3

chat bot
आपका साथी