Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में आज तेज हवाएं-बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather News Update झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में 28 जनवरी व 29 को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राज्य के मध्य तथा उतर पश्चिमी भागों में 28 को आंशिक बादल छाए रहेंगे साथ ही बारिश की भी संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 08:14 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:48 AM (IST)
Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में आज तेज हवाएं-बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather News Update: झारखंड के इन जिलों में कल तेज हवा के साथ बरस सकते हैं बदरा। जागरण

रांची, जासं । Jharkhand Weather News Update झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में 28 जनवरी व 29 को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राज्य के मध्य तथा उतर पश्चिमी भागों में 28 को आंशिक बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा 29 को राज्य के दक्षिणी, मध्य तथा उतर पश्चिमी भागों में बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान अनुमान लगाया जा रहा है कि 28 जनवरी को तेज हवा के साथ बादल गरज सकते हैं। 29 जनवरी को आंशिक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 78 फीसद और न्यूनतम 44 फीसद दर्ज किया गया। बुधवार की सुबह कोहरे भरी रहेगी। 

मौसम का अनुमान

तिथि न्यूनतम अधिकतम अनुमान

28-जनवरी    13.0    25.0   आसमान में बादल, गरज और हवा के साथ बारिश के आसार 29-जनवरी    10.0    24.0   आसमान में बादल, बारिश संभव 30-जनवरी    9.0    24.0    धुंध और कोहरे भरी सुबह, दिन में आसमान रहेगा साफ 31-जनवरी    9.0    24.0    धुंध अथवा कोहरा 01-फरवरी    9.0    24.0    धुंध अथवा कोहरा
chat bot
आपका साथी