Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

विश्व योग दिवस पर राजधानी रांची में सुबह का मौसम सुहावना बना है। आसमान में हल्के बादल दिखाई दे रहें है। वहीं मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र का असर कम हो रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:31 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:45 AM (IST)
Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी। जागरण

रांची, जासं। विश्व योग दिवस पर राजधानी रांची में सुबह का मौसम सुहावना बना है। आसमान में हल्के बादल दिखाई दे रहें है। वहीं मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र का असर कम हो रहा है। इससे राज्य के कुछ जिलों में बारिश से राहत मिलेगी। वहीं उत्तरी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, बोकारो, गुमला के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।

राज्य के अन्य जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। राजधानी रांची में दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जा सकती है। शहर में आद्रता का स्तर 95 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। पिछले 24घंटों के दौरान राजधानी रांची में 24 मिमी के आसपास बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा था वो अब चक्रवातीय क्षेत्र में बदल गया है। इसका एक टर्फ लाइन पश्चिमी राजस्थान से हरियाणा होते हुए झारखंड और बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इससे राज्य में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश कोडरमा के सतगांव में 86 मिमी रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 29.7डिग्री सेल्सियल और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

शहर अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची          31.6                         22.7

जमशेदपुर   33.6                         25.0

मेदिनीनगर   33.2                         24.9

chat bot
आपका साथी