Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में आज भी होगी बारिश, चक्रवात का असर होगा कम

चक्रवात यास का राज्य में व्यापक असर देखने को मिला। मगर अब ये धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को चक्रवात के उत्तरी जिलों के तरफ बढ़ते हुए कमजोर होने की आशंका है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 08:12 AM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 08:14 AM (IST)
Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में आज भी होगी बारिश, चक्रवात का असर होगा कम
Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में आज भी होगी बारिश, चक्रवात का असर होगा कम। जागरण

रांची, जासं । चक्रवात यास का राज्य में व्यापक असर देखने को मिला। मगर अब ये धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को चक्रवात के उत्तरी जिलों के तरफ बढ़ते हुए कमजोर होने की आशंका है। इस बीच रांची, लातेहार, गढ़वा, पलामू, रांची, कोडरमा, खूंटी, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में कुछ-कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जा सकती है। वहीं दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सराकेला-खरसावां और सिमडेगा में मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा।

हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ ही आज से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी फिर से शुरू होगी। तीन में राजधानी के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान साहिबगंज का 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा का 20.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

यास में बने बारिश के रिकार्ड

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8.30 बजे से गुरूवार सुबह 8.30 बजे तक राज्य में सबसे ज्यादा बारिश चाइबासा में 207.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। वहीं रांची, जमशेदपुर और मेदिनीनगर में मई महीने में 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड टूट गया। इस दौरान रांची में 155 मिमी, जमशेदपुर में 108.1 मिमी और मेदिनीनगर में 59 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।

31 तक पहुंच सकता है मानसून

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस वर्ष मानसून अपने सही समय पर 31 मई तक केरल में दस्तक दे सकता है। उन्होंने बताया कि मानसून के देश में आने के लिए बहुत अनुकूल स्थिति बन रही है। राज्य में इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह मानसून के बेहतर आने की संभावना है।

शहर        बारिश(बुधवार सुबह 8.30 से गुरूवार सुबह 8.30 तक) (मिमी में)

चाइबासा           207.8

मांडर             182.2

रांची            151.0

चक्रधरपूर      133.6

तोरपा              116.0

कूरू               108.4

जमशेदपुर(एमओ)     108.1

खरसावां           107.0

निमडीह             99.4

रामगढ़          93.6

जमशेदपुर            89.6

चांडिल             82.4

चतरा              80.5

मनातूु             78.5

हरिहरगंज         76.3

हेंदेगिर            76.2

चंद्रापूरा            65.0

chat bot
आपका साथी