Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश तो यहां चलेंगे हीट वेव

गुरूवार को सुबह तेज धूप से राजधानी रांची के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची के मौसम में परिवर्तन की संभावना है। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकती है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 07:32 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 08:15 AM (IST)
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश तो यहां चलेंगे हीट वेव
झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश तो यहां चलेंगे हीट वेव। जागरण

रांची, जासं । गुरूवार को सुबह तेज धूप से राजधानी रांची के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची के मौसम में परिवर्तन की संभावना है। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोब का असर देखने को मिलेगा। इसके कारण रांची, संताल के देवघर, धनबाद, ,दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सायकेला-खरसांवा और सिमडेगा में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

वहीं पलामू, गढवा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके कारण इन जिलों में लू चल सकती है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दिन में दस बजे के बाद लोग घरों बिना कारण न निकलें। बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें। साथ गर्मी से अपने बचाव के सारे उपाय साथ रखें।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान और सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर का रिकार्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची        38.5            21.8

जमशेदपुर    40.4            25.0

मेदिनीनगर    42.9            21.5

chat bot
आपका साथी