Jharkhand Weather Forecast: आज गर्मी से मिलेगी राहत, दोपहर बाद छाएंगे बादल

सोमवार की सुबह सामान्य रूप से मौसम साफ रहा। सुबह सात बजे तक तेज धूप खिल गयी थी। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद शाम तक राजधानी रांची समेत बोकारो गुमला खुंटी रामगढ़ और हजारीबाग में आंशिक रूप से गर्जन वाले बादल छाएंगे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:44 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:44 AM (IST)
Jharkhand Weather Forecast: आज गर्मी से मिलेगी राहत, दोपहर बाद छाएंगे बादल
Jharkhand Weather Forecast: आज गर्मी से मिलेगी राहत, दोपहर बाद छाएंगे बादल। जागरण

रांची, जासं । सोमवार की सुबह सामान्य रूप से मौसम साफ रहा। सुबह सात बजे तक तेज धूप खिल गयी थी। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद शाम तक राजधानी रांची समेत बोकारो, गुमला, खुंटी, रामगढ़ और हजारीबाग में आंशिक रूप से गर्जन वाले बादल छाएंगे। कहीं-कहीं. हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शेष राज्य के जिलों में मौसम मुख्यतः साफ रहेगी।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची और आसपास के इलाके में सुबह जो थोड़े बादल देखने को मिल रहा है वो अचानक बढ़ी गरमी और डिप्रेशन के कारण हुए लोकल क्लाउड फारमेंशन हुआ था। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है। हालांकि आज राज्य में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुर, दुमका, जामतारा, धनबाद, बोकारो, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावा और पूर्वी सिंहभूम जिलों में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के आसपास पहुंचने की आशा है। मौसम विभाग के द्वारा लोगों को दिन में तेज धूप में निकलने से मना किया गया है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान बोकारो का 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम आद्रता राजधानी में रिकार्ड की गयी। यहां अधिकतम सापेक्षिक आद्रता 50 प्रतिशत, वहीं न्यूनतम सापेक्षिक आद्रता 21प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान      न्यूनतम तापमान

रांची                           33.8                17.6

जमशेदपुर                  36.8                17.2

मेदिनीनगर                 36.8                16.5

chat bot
आपका साथी