Jharkhand Weather Alert: अगले 48 घंटे साफ रहेगा आसमान, तापमान में बढ़ोतरी के आसार

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों सोमवार से अगले 48 घंटे तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान में बताया गया है कि शहर के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। 21 अप्रैल को एक बार फिर मौसम करवट लेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:38 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:39 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: अगले 48 घंटे साफ रहेगा आसमान, तापमान में बढ़ोतरी के आसार
Jharkhand Weather Alert: अगले 48 घंटे साफ रहेगा आसमान, तापमान में बढ़ोतरी के आसार। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची और आसपास के इलाकों सोमवार से अगले 48 घंटे तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान में बताया गया है कि शहर के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। 21 अप्रैल को एक बार फिर मौसम करवट लेगा। आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक फिर आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की गई है।

पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 55 फीसद तथा न्यूनतम 35 फीसद दर्ज की गई। 21 अप्रैल से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि         न्यूनतम तापमान      अधिकतम तापमान           पूर्वानुमान

19-अप्रैल          22.0                           38.0         आसमान रहेगा साफ

20-अप्रैल          23.0                           39.0          आसमान रहेगा साफ

21-अप्रैल          23.0                          40.0          आसमान में रहेंगे बादल, गरज के साथ तेज हवाएं संभव

22-अप्रैल          23.0                          40.0          आसमान रहेगा साफ

23-अप्रैल          24.0                          40.0          आसमान रहेगा साफ

24-अप्रैल            24.0                        40.0        आसमान रहेगा साफ

गर्मी बढ़ने के साथ और बढ़ेगी पेयजल की समस्या

गर्मी बढ़ने के साथ राजधानी रांची में पानी की समस्या और बढ़ने वाली है। कई इलाकों में पहले से पेयजल आपूर्ति सुचारू तरीके से नहीं हो पा रही। लोग सुबह से शाम तक टैंकर के भरोसे बैठे रहते हैं। खाली बर्तन हाथ में लिए ‌लोगों की कतार दिखाई देने लगी है। कई इलाकों में चापाकल पूरी तरह से सूख गए हैं।

chat bot
आपका साथी