Jharkhand Weather Alert: अगले दो दिनों में बदलेगा झारखंड का मौसम, जानें सप्‍ताह भर का हाल

Jharkhand Weather Alert Mousam Ka Haal इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। 29 अप्रैल को दोबारा मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की गई है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 09:03 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 09:06 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: अगले दो दिनों में बदलेगा झारखंड का मौसम, जानें सप्‍ताह भर का हाल
Jharkhand Weather Alert, Mousam Ka Haal इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Alert, Mousam Ka Haal राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो 25 अप्रैल को बादल रहेंगे। इस दौरान बिजली चमक सकती है। आगामी 26 अप्रैल से फिर मौसम करवट लेगा। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। 29 अप्रैल को दोबारा मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की गई है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। यह आंकड़ा 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 54 फीसद व न्यूनतम 24 फीसद रही।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि   न्यूनतम तापमान  अधिकतम तापमान मौसम

25-अप्रैल   23.0     39.0           आसमान में रहेंगे बादल, चमक सकती है बिजली

26-अप्रैल     22.0     40.0         आसमान रहेगा साफ

27-अप्रैल    21.0     39.0          आसमान रहेगा साफ

28-अप्रैल     22.0     39.0         आसमान रहेगा साफ

29-अप्रैल     22.0     35.0         आसमान में रहेंगे बादल

बिजली कटौती ने किया बेहाल

मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इस बीच राजधानी रांची में बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। शहर के सभी प्रमुख इलाकों में पूरे दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा। शहर में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। लोग अपने-अपने घराें से नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में पंखे, एसी व फ्रिज के संचालन से लेकर मनोरंजन तक के लिए निर्बाध बिजली की आवश्यकता है। यह आवश्‍यकता पूरी नहीं हो पा रही है। हर दो से तीन घंटे में थोड़े-थोड़े समय के लिए पावर गायब हो जा रहा है।

chat bot
आपका साथी